18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टूटी सड़क ने ले ली जान

सुदर्शनपुरा औद्योगिक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हिस्से ने शनिवार रात स्कूटी सवार की जान ले ली। करतारपुरा नाले के पास खराब सड़क के कारण संतुलन बिगड़ने से जैसे ही स्कूटी सवार गिरा, सामने से आ रहा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना थाना पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
accident_3.jpg

,,

सुदर्शनपुरा औद्योगिक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हिस्से ने शनिवार रात स्कूटी सवार की जान ले ली। करतारपुरा नाले के पास खराब सड़क के कारण संतुलन बिगड़ने से जैसे ही स्कूटी सवार गिरा, सामने से आ रहा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना थाना पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।

हादसे का शिकार कन्हैया लाल (28) करतारपुरा की पथिक भवन कालोनी में परिवार सहित रहता था। वह शनिवार रात सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। करतारपुरा पुलिया से कुछ दूरी पर सड़क खराब है। वहां करतारपुरा से सहकार मार्ग की ओर जाने वाली लेन पर सड़क का हिस्सा अनायास उभरा हुआ है। कुछ दिन से यहां नाली जाम होने से पानी सड़क पर बह रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क के इस हिस्से से गुजरने के दौरान पहले उसने पानी से बचने का प्रयास किया। इस बीच सड़क के उभरे हुए हिस्से के कारण कन्हैया लाल का संतुलन बिगड़ गया। वह गिर गया। इसके साथ ही सामने से आ रहा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। घटनास्थल पर ही कन्हैया की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार कन्हैया ने हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। कन्हैया के छोटे भाई मुरली ने बताया कि कन्हैया की शादी करतारपुरा निवासी दीक्षा सैनी से 7 साल पहले हुई थी। मृतक के तीन साल की एक बेटी भी है। शादी के बाद से ही वह ससुराल में रहता था। वह ट्रेवल कम्पनी में कार चलाता था।