27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में लैब टेक्निशियन के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानिए कब तक है आवेदन का मौका

राजस्थान के राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (शिफू), जयपुर में बंपर भर्ती निकली है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

May 29, 2023

lab_technician.jpg

राजस्थान के राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (शिफू), जयपुर में बंपर भर्ती निकली है। आवेदन 31 मई से शुरू होने वाले हैं। इनमें लैब टेक्निशियन के कुल कुल 2007 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए लिए ऑनलाइन आवेदन 31 मई से शुरू होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी एसआईएचएफडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट के आधार पर
नियुक्ति दी जाएगी। पहले उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स का वैरिफिकेशन भी होगा।

बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार हेल्थ डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लैब टेक्नीशियन पद के लिए पीसीएम या पीसीबी के साथ अपनी 12वीं की परीक्षा पास की हो। राज्य सरकार, केंद्र सरकार या राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल लैब तकनीशियन में डिप्लोमा होना चाहिए।

आवेदन शुरू होने की तिथि - 31 मई 2023
आवेदन बंद होने की तिथि - 30 जून 2023

लैब टेक्नीशियन-2007

वेबसाइट- sihfwrajasthan.com

आपको बता दें कि इस भर्ती के बारे में स्वास्थ विभाग ने अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। विस्तृत सूचना आज या कल में जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 31 मई से आवेदन कर सकते हैं।