जयपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शृंखला में स्काउट-गाइड संस्था की ओर से बूंदी में धार्मिक सहिष्णुता पर मूकाभिनय व विविधता में एकता की झांकी सजाई गई। संगोष्ठी में राष्ट्रीय अखंडता का जनचेतना संदेश दिया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर सर्वेश तिवारी के नेतृत्व में युवा रोवर स्काउट्स ने विभिन्न धर्म के भाव व गणवेश में सर्वधर्म ‘हम सब एक है’ विषय पर मूकाभिनय द्वारा प्रकट करते हुए जनचेतनाकारी नारों के साथ अखंड भारत का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मंडल प्रशिक्षण आयुक्त देवी सिंह सैनानी, प्रशिक्षक प्रेमशंकर चक्रपाल, नरेश कुमार व आनंद कुमार ने राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता पर विचार प्रकट किए। सीओ गिरिराज गर्ग ने स्काउट प्रतिज्ञा संकल्प को राष्ट्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान बताया। इस दौरान स्काउट लीडर ने अखंड भारत की झांकी के रूप में मंच पर प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई।