7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुराड़ी कांड की ये रिपोर्ट बदल कर रख देगी पूरा मामला, मौत की मिस्ट्री से उठा पर्दा, रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jul 11, 2018

जयपुर ।

देश में तहलका मचाने वाला दिल्ली का बुराड़ी कांड आए दिन नए राज के साथ सामने आ रहा है। दिल्ली में चित्तौडग़ढ़ के सावा के एक ही परिवार रहने वाले 11 सदस्यों की मौत की मिस्ट्री उलझती जा रही है। मामला के क्राइम ब्रांच के पास जाने के बाद जितनी ज्यादा तेजी आई है उतना ही मामला रहस्मयी हो गया है। आपको बता दें कि क्राइम ब्रांच की टीम मामले की नए सिरे से जांच कर रही है और हाल ही में हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भाटिया परिवार के 10 सदस्यों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। ये रिपोर्ट पुलिस और जांच टीम के लिए भी बेहद चौंकाने वाली साबित हुई है।

आखिर क्या है ऐसा भाटिया परिवार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में?

बुराड़ी मामले में अब तक 10 लोगो चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में बुराड़ी कांड मामले की मिस्ट्री से लगभग पर्दा उठ गया है। बुराड़ी मामले की जांच कर रही टीम को मंगलवार को परिवार के 11 सदस्यों में से 10 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है और इस रिपोर्ट के मिलने के बाद जांच टीम खुद सकते में है। क्योकि इस बार की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सभी 10 लोगों की मौत की वजह फांसी है। किसी भी सदस्य की रिपोर्ट में विषाक्त पदार्थ नहीं मिला है तो ये साफ़ है कि इन लोगो की मौत जहर या बेहोशी की वजह से नहीं हुई है। साथ ही रिपोर्ट में सामने आया है कि कुछ लोगो की गर्दन की हड्डी भी टूटी मिली है।

बता दें कि अभी तक परिवार की सबसे बुजुर्ग सदस्य नारायणी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। नारायणी देवी एक कमरे में फर्श पर मृत मिली थी जबकि सभी 10 लोग फांसी से लटके मिले थे। ऐसे में अब नारायणी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी केस अधर झूल में है। फिलहाल मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। जहां तक है इस मामले को सामूहिक आत्महत्या ही माना जा रहा है।

मामले में एक नया तथ्य और सामने आया है। परिवार से मिले रजिस्टर की बातें केस को गुमराह कर रही है। रजिस्टर में लिखी बातों से ये केस सामूहिक आत्महत्या का ही लग रहा है। हाल ही में मीडिया में चल रही खबरों में रजिस्टर में भटकती आत्मा का भी जिक्र किया हुआ है। साथ ही लिखा मिला है कि परिवार अगली दीवाली नहीं देख पाएगा। मामला पुलिस और क्राइम ब्रांच के लिए बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग