4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस की बेलगाम रफ्तार ने छीनी साइकिल सवार की जिंदगी

करीब 20 किलोमीटर दूर बगरू में नाकाबंदी के दौरान पकड़ी बस
2 min read
Google source verification

जयपुर. शहर में बेलगाम रफ्तार आए दिन किसी ने किसी की जान ले रही है। मंगलवार रात को सोड़ाला स्थित चार नंबर डिस्पेंसरी के पास तेज रफ्तार निजी बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को बुरी तरह कुचल दिया। हादसा इतना विभत्स कर देने वाला था कि तेज रफ्तार में चालक बुजुर्ग को पीछे के पहियों तले कुचलता हुआ निकल गया और न तो पीछे मुड़कर देखा और न ही रोका। बुजुर्ग का कमर से नीचे का हिस्सा साइकिल के साथ ही फंसा रहा।
दुर्घटना थाना दक्षिण थानाधिकारी जय सिंह ने बताया कि रात्रि करीब 11 बजे हादसा हुआ था। हादसे में हीरापुरा जगदीशपुरी निवासी श्रवण कुमार (53) की मौत हुई है। वह एनबीसी में फीटर के पद पर कार्य करता था। बुधवार सुबह शव का पोस्टर्माटम करवाके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामला दर्ज जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी, दो बेटे हैं। हादसे का जैसे ही पता चला परिवार में कोहराम मच गया।

स्कूटी हो गई थी खराब
मृतक के भाई ने बताया कि हर सप्ताह शिफ्ट के अनुसार उनकी ड्यूटी रहती थी। 28 साल से यहीं पर काम कर रहे हैं। पहले साइकिल से जाते थे, लेकिन ढाई-तीन साल पहले स्कूटी ली और उससे आना-जाना शुरू किया। तीन-चार दिन पहले स्कूटी खराब हो गई थी तो फिर से साइकिल से आना-जाना शुरू कर दिया। क्या पता था कि ऐसा हादसा हो जाएगा। तिराहे से जैसे ही अजमेर रोड पर आए और बस ने कुचल दिया।

नाकाबंदी दिखी तो गाड़ी छोड़ भागा
बुजुर्ग को कुचलते हुए बस चालक तेज रफ्तार में निकल गया। पुलिस के मुताबिक बस जयपुर से जोधपुर जा रही थी। लोगों ने की सूचना पर गाड़ी नंबर के आधार पर विभिन्न थानों को सूचित किया गया। बगरू टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी देख चालक बस को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को बगरू थाने में जब्त कर ली। वहीं दुर्घटना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग