
देवली. आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें प्रबंध निदेशक आर्यन मुकुल ने विद्यार्थियों को गुरु की महिमा के बारे में बताया। प्रधानाचार्या डॉ. सोनल तनेजा ने विद्यार्थियों को बताया कि गुरु अंधकार मय जीवन में शिक्षा का प्रकाश देकर विद्यार्थियों को सफलता की ओर अग्रसर करता है। विद्यार्थियों की ओर से अध्यापक-अध्यापिकाओं को तिलक लगाकर गुरु पूर्णिमा का उत्सव पारम्परिक रूप से मनाया गया। विद्याथियों ने प्रस्तुतियों में सभी प्रकार से गुरु की महानता का बखान किया। साथ ही मां को प्रथम गुरु के रूप में दर्शाया और उसके गुणों व उसकी महानता का बखान किया।
Updated on:
30 Jul 2026 06:01 am
Published on:
30 Jul 2026 06:01 am
