1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस सरकार के साढ़े 8 माह के निर्णयों की जांच के लिए मंत्रिमंडलीय समिति गठित

1 अप्रेल से 14 दिसंबर 2023 तक मंत्रिमंडल एवं विभागीय फैसलों की होगी गत 5 साल में नोन-बीएसआर के कराए गए कार्यों की होगी जांच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Singh Shaktawat

•

Updated: 2 Feb 2024, 12:17 PM IST

कांग्रेस सरकार के साढ़े 8 माह के निर्णयों की जांच के लिए मंत्रिमंडलीय समिति गठित

कांग्रेस सरकार के साढ़े 8 माह के निर्णयों की जांच के लिए मंत्रिमंडलीय समिति गठित


राज्य की भजनलाल सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के साढ़े 8 माह के निर्णयों की जांच कराएगी। इसके अलावा गत 5 साल में नोन-बीएसआर के कराए गए कार्यों की भी जांच होगी। इसके लिए मंत्रिमंडलीय कमेटी का गठन किया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार कमेटी केबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है।
इसमें मंत्री जोगाराम पटेल, सुमित गोदारा और मंजू बाघमार को सदस्य बनाया गया है। कमेटी प्रशासनिक विभाग मंत्रिमंडल सचिवालय होगा और इस विभाग के प्रमुख सचिव को कमेटी का सदस्य सचिव बनाया गया है। कमेटी जांच रिपोर्ट 3 माह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपेगी। कमेटी 1 अप्रेल 2023 से 14 दिसंबर 2023 तक मंत्रिमंडल एवं विभागीय फैसलों की जांच करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। लम्बे समय से सरकार के मंत्री पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की जांच की मांग की थी। पहली केबिनेट बैठक में भी किरोडी लाल मीना ने भी जांच की मांग की थी।