24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ के बाद शनिवार को कैबिनेट बैठक, SI भर्ती सहित इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला

Bhajanlal Cabinet Meeting: राइजिंग राजस्थान समिट और भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ के बाद शनिवार को कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 26 Dec 2024, 8:05 PM IST

Bhajanlal Cabinet Meeting

Bhajanlal Cabinet Meeting: राइजिंग राजस्थान समिट और भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ के बाद शनिवार (28 दिसंबर, 2024) को कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होने जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में कई नई नीति और बड़े फैसले देखने मिल सकते है। भजनलाल कैबिनेट की बैठक गुरुवार सुबह 2.00 बजे होगी। जिसके बाद 2.30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी।

बता दें सरकार की पहली वर्षगांठ के बाद हो रही कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक का अभी तक कोई आधिकारिक ऐजेंडा तो सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस दौरान कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : उत्कर्ष कोचिंग में छात्रों के बेहोश होने का मामला: नगर निगम की जांच कमेटी ने दी क्लीन चिट, रिपोर्ट में कहा- कोई सबूत नहीं मिले

इन मुद्दों परो हो सकती है चर्चा

कल की कैबिनेट बैठक को लेकर सियासी हलको में चर्चा है कि भजनलाल सरकार एसआई भर्ती परीक्षा पर कोई निर्णय ले सकता है। क्योंकि भर्ती को लेकर बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट सीएम भजनलाल शर्मा को सौंपी जा चुकी है, जिस पर मुख्यमंत्री स्तर पर मंथन भी पूरा हो चुका है। वहीं, मंत्रिमंडल कमेटी की रिपोर्ट में भी SI भर्ती रद्द करने की सिफारिश भी हुई है। इसके अलावा नए जिलों को लेकर चर्चा हो सकती है।

तबादलों पर भी हो सकता है निर्णय

वहीं, कैबिनेट बैठक में सभी विभागों में तबादलों पर लगी रोक को लेकर कुछ ठोस निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा राइजिंग राजस्थान समिट और पहली वर्षगांठ पर हुई घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा राजस्थान में पंचायतीराज और निकाय चुनावों पर भी चर्चा हो सकती है। क्योंकि कई निकायों का समय पूरा होने के बाद उनमें सरकार के द्वारा प्रशासकों कि नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें : सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए CM भजनलाल, अब हर हादसे में तय होगी जिम्मेदारी; दिए ये कड़े निर्देश

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग