8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक, क्या बोले शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला

राजसमंद और चुरू के राजकीय विद्यालयों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम करने के प्रस्तावों का अनुमोदन

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Mar 24, 2023

मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक, क्या बोले शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला

मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक, क्या बोले शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला

जयपुर। प्रदेश के दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से राजकीय विद्यालयों एवं चिकित्सालय जैसे भवनों का नामकरण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति सदस्य जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी तथा सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव जितेन्द्र उपाध्याय के अलावा सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कि बैठक में मंत्रीमंडलीय उप समिति द्वारा राजसमंद जिले में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. नरेन्द्रपाल चौधरी के नाम करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार चुरू जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फोगा भरथरी (तहसील सरदारशहर) का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. गोपाल सिंह राजवी के नाम करने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया।

आपको बता दें शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला यह भी कह चुके हैं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन के लिए अतिक्ति बजट की जरूरत है। इससे स्कूलों में संसाधनों का विकास होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग