
जयपुर। नाहरगढ़ की पहाडिय़ां, घूमने निकले युवा, तेज रफ्तार कार और एक बार फिर हादसा। ऐसा ही कुछ गुरुवार रात 10.30 बजे भी हुआ। कुछ युवा किराए की कार से नाहरगढ़ घूमने निकले। वापस आते समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और दीवार तोड़ती हुई 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। चारों युवाओं के हल्की चोट आई। जिसके बाद वे कार को वहीं छोड़ कर चले गए।
पुलिस ने बताया कि संजय बुरानिया, रजनीश, विकास और सुनील कार में सवार थे। जो जोरावर सिंह गेट स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में छात्र हैं। चारों ने गुरुवार को नाहरगढ़ और जयगढ़ घूमने के लिए किराए की कार ली थी। पुलिस ने सुबह क्रेन की मदद से कार बाहर निकाला और जब्त कर लिया। आगे देखें क्या हुआ कार का हाल
- 2016 में 37 हादसे हुए, इसमें 12 लोगों की जान चली गई्र
- 2017 में 36 हादसे हुए और इसमें 13 लोगों की मौत हो गई
- इस साल 05 हादसे हुए हैं अब तक और इसमें 10 से अधिक घायल हुए हैं।
इधर... देर रात कार ने दो महिला सिपाहियों को मारी टक्कर
जयपुर के रामबाग सर्किल पर शुक्रवार देर रात ड्यूटी से लौट रही दो महिला कांस्टेबल को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। घायल दोनों पुलिसकर्मी को एसएमएस में भर्ती कराया, जहां एक को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल कांस्टेबल वंदना व प्रिया शर्मा पुलिस लाइन में तैनात हैं। शनिवार को मानसरोवर थाने में ड्यूटी लगी थी। रात करीब 10 बजे वे रामबाग सर्किल पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी तेजगति कार ने टक्कर मार दी। चालक कार लेकर फरार हो गया।
कार ने स्कूटी को टक्कर मारी, इंजीनियर की मौत
वहीं जयपुर के निर्माण नगर (श्याम नगर) में गौतम मार्ग से आगे तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर यशवंत कौशिक (27) व साथी आकाश सिंह गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया जहां यशवंत ने दम तोड़ दिया। चालक कार छोड़ फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि प्रेम नगर विस्तार जगतपुरा निवासी यशवंत वैशाली नगर स्थित निजी कंपनी में कार्यरत था। रात करीब सवा बजे वह आकाश के साथ घर लौट रहा था कि तभी उक्त हादसा हुआ। घटना के समय स्कूटी सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
Updated on:
14 Apr 2018 07:39 am
Published on:
14 Apr 2018 07:37 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
