
जयपुर। करौली के एक गमगीन परिवार के गम को इंडिगो की फ्लाईट ने ओर बढ़ा दिया। दरअसल एक मृतक के परिजनों को आज सुबह इंडिगो की फ्लाईट से केरल से बॉडी लेकर जयपुर पहुंचना था। जिसके बाद परिजन कई देर तक जयपुर एयरपोर्ट पर बाहर खड़े इंतजार करते रहे लेकिन उनको बॉडी नहीं मिली। कई देर इंतजार करने के बाद भी बॉडी नहीं मिली तो इससे नाराज परिजनों ने एयरपोर्ट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने पता किया तो इंडिगो प्रशासन की गफलत के कारण बॉडी को बीच रास्ते कोच्चि एयरपोर्ट पर ही उतार लिया गया। वह भी एेसे में जब मृतक का बड़ा भाई व उसका एक अन्य साथी बॉडी को साथ लेकर केरल के कालीकट एयरपोर्ट से जयपुर आने के लिए फ्लाइट में चढ़े थे। जिनके पास खुद के और बॉडी को जयपुर लाने के लिए टिकट व अन्य समस्त दस्तावेज थे लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की गफलत के कारण बॉडी बीच रास्ते में ही उतर गई।
जिसके चलते एयरपोर्ट प्रशासन की एक बार फिर लापरवाही सामने आई हैं। क्योकि जब तक दाहसंस्कार नहीं हो जाता घर में ना तो खाना बनेगा और ना ही कोई खाएगा। इसी चक्कर में जल्दी करने के लिए दौ सौ किलोमीटर का सफर तय कर सीधी फ्लाईट पकड़ी थी ताकि समय पर बॉडी को घर पहुंचा दे लेकिन अब प्रशासन की लापरवाही ने इंतजार ओर बढ़ा दिया है। वही इंडिगो प्रशासन का कहना है कि गफलत से बॉडी को कोच्चि में ही उतार लिया गया। अब अगली फ्लाइट से बॉडी जयपुर आएगी जिसके बाद दो बजे तक बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।
जल्दी आने के लिए दौ सौ किमी दूर का सफर किया था तय -
करौली के मंडोर गांव का निवासी रईस केरल में मार्बल का काम करता था। काम करने के दौरान ही एक पत्थर उसके ऊपर आ जाने से उसकी तीन दिन पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद उसका केरल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका भाई बॉडी को घर जल्दी घर पहुंचाने के लिए दौ सौ किलोमीटर का सड़क से सफर तय करके कालीकट एयरपोर्ट पहुंचा था क्योंकि जयपुर के लिए सीधी उड़ान वहीं से थी। मृतक के भाई अब्दुल ने बताया कि तीन दिन से घर में खाना तक नहीं बना है। परिजनों को तीन दिन से बॉडी का इंतजार था।
Published on:
20 Jan 2018 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
