7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठंड में भी लग रहा डेंगू का डंक, 18 दिन में सामने आए 270 मामले

सर्दी में भी डरा रहा है डेंगू दिन के बढे तापमान से डेंगू के लार्वा का प्रजजन शुरू प्रदेश में 18 दिन में आए 250 मरीज

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Jan 20, 2018

Dengue Sting

जयपुर

प्रदेेश में सर्दी के दिनों में भी समान्य से अधिक चल रहे तापमान ने पहले से ही स्वाइन फ्लू से जूझ रहे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के भरी सर्दी में पसीने छुडा दिए है। क्योंकि दिन में मुफीद तापमान के चलते मच्छरों का प्रजजन काल बारिश के मौसम से पहले ही शुरू हेा गया है और इसके चलते प्रदेश में डेंगू ने अपने पैर पसार लिए है। प्रदेश में बीते 18 दिन में 270 से ज्यादा डेंगू के मामले सामने आ चुके है। वहीं राजधानी जयपुर में भी डेंगू के मरीजों का आंकडा 150 से उपर पहुंच गया है। साल के शुरूआत में जिस तरह से डेंगू के मरीज सामने आए हैं उससे लगता है कि इस बार डेंगू के रिकार्डतोड मरीज सामने आएंगे।

गर्मी इतनी की पनप गया डेंगू का लार्वा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू के मामले हमेशा बारिश के बाद सामने आते हैं लेकिन इस बार सर्दी में भी डेंगू के मरीज आ रहे है। क्योंकि जनवरी के महीने में दिन का जो तापमान है वह पूरी तरह से डेंगू के लार्वा के प्रजनन में बेहद ही सहायक साबित हो रहा है। वहीं बीते कुछ दिनों से एकाएक घरों में मच्छरों की तादात अचानक बढी है। वहीं ऐसा पहली बार हुआ है जब जनवरी के महीने में डेंगू के इतने मामले सामने आ रहे हैं। वहीं जिससे एकाएक मच्छरों की तादात भी बढी है और डेंगू के मरीजों का आना शुरू हो गया है। अमूमन बारिश के मौसम में दिन का जो तापमान होता है वह डेंगू के लार्वा को पनपाने में बेहद मुफीद होता है लेकिन इस बार सर्दी में ऐसा होना विभाग के अधिकारियों को चौंका रहा है।

प्रदेश में 270 से ज्यादा मरीज

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्दियों में डेंगू के मामले सामने आते हैं लेकिन जितने डेंगू के मामले इस साल पहले महीने में आ रहे है ऐसा पहली बार हो रहा है। प्रदेश में डेंगू के के 270 मरीज सामने आ चुके है। वहीं विभाग अभी स्वाइनल फ्लू की रोकथाम के लिए ही हाथ पैर मार रहा है। डेंगू के मरीजों का आंकडा प्रतिदिन बढ भी रहा है। राजधानी जयपुर में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप प्रदेश के साथ ही जयपुर में भी डेंगू के मरीज सामने आ रहे है। अभी तक 150 से ज्यादा डेंगू के मरीज राजधानी आ चुके है। वहीं 15 मामले चिकनगुनिया के भी सामने आए है। विभाग के चिकित्सकों का कहना है कि स्थितियों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि मौसमी बीमारियां आने से पहले ही एंटीलार्वा गतिविधियां इस बार पहले ही शुरू करनी होंगी।