7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टेबल पर चढ़े पार्षद, सदन में फेंक दी चूडियां

सांभर पालिका की बैठक में गंदगी को लेकर हंगामा, अतिक्रमण हटाने की मांग।

2 min read
Google source verification

बगरू

image

Teekam Saini

Jan 19, 2018

Commotion in the general meeting

सांभरलेक (जयपुर)। सांभर नगर पालिका की साधारण सभा शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष विनोद कुमार सांभरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान कांग्रेस के पार्षदों ने वार्डों में काम नहीं होने, जगह-जगह गंदगी की शिकायत कर हंगामा कर दिया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने सभा समाप्ति की घोषणा कर दी। जानकारी अनुसार बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह पर चर्चा चल रही थी, इसी दौरान वार्डों में विकास कार्य में भेदभाव बरतने का आरोप लगाकर वार्ड-१६ के पार्षद फिरोज खान टेबल पर चढ़ गए और सदन में चूडिय़ां फेंक दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ढाई साल गुजर गए, लेकिन मेरे वार्ड में कोई कार्य नहीं हो रहा। उनका कहना था कि लोगों ने घर से निकलना मुश्किल कर दिया, लेकिन पालिका प्रशासन सुन ही नहीं रहा। इसी दौरान पार्षद ईशा सैनी ने माली समाज धर्मशाला के पास बन रही सड़क के बीच में आ रहे एक शौचालय के टैंक को नहीं हटाने पर विरोध किया, जिसका पार्षद टीकम सिंह ने भी उनका समर्थन किया। कस्बे की सफाई व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष राजेश कचावटीया ने कस्बे की पुरानी चुंगी से देवयानी तक रोड सौ फीट की होने के बाद भी जगह-जगह दुकानों के सामने अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं करने पर विरोध जताया। इसके बाद हंगामा बढ़ता देख पालिकाध्यक्ष ने बैठक समाप्ति की घोषणा कर दी।

यह भी पढे :काजीपुरा के आठ प्वाइंट अब तक सूखे, दो माह से पेयजल को तरस रहे ग्रामीण

भाजपा पार्षदों का भी झलका दर्द
सांभर नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड है, लेकिन कई भाजपा पार्षदों ने कहा कि पालिका में उनकी नहीं सुनी जाती है। किसी भी कार्य के लिए दो-तीन बार कहने पर भी ध्यान नहीं दिया जाता। दूसरी ओर कांगेसी पार्षदों का कहना है कि बैठक पूर्ण होने से पहले ही पालिकाध्यक्ष बैठक पूरी होने की घोषणा कर चले गए।

यह भी पढे : भैंसावा में फिर एटीएम लूट का प्रयास, बच गए 9 लाख

इनका कहना है
वार्ड-१६ के पार्षद की ओर से सदन में किया गया आचरण सदन का अपमान है, पालिकाध्यक्ष चाहे तो इन पर कार्यवाही कर सकते है।
नवरतन शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका सांभरलेक
पार्षद के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिन पार्षदों ने वार्डों में कम विकास कार्य का आरोप लगाया है, उनके वार्डों में भी विकास कार्य चल रहे हैं। वहीं मैं पालिका की बैठक पूर्ण होने के बाद ही निकला हूं।
विनोद कुमार सांभरिया, अध्यक्ष, नगर पालिका सांभरलेक