2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: जयपुर में फिल्मी तरीके से चाेरी, रस्सी से चढ़े दो मंजिल फिर नीचे आए और दीवार तोड़ 40 लाख की ज्वैलरी ले उड़े

गोपालपुरा चौराहे पर स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में गुरुवार देर रात 40 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 20 Jan 2018, 9:26 AM IST

Theft in jewellery shop

जयपुर। गोपालपुरा चौराहे पर स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में गुरुवार देर रात 40 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी हो गई। चोरों ने इस बार फिल्मी तरीका अपनाया। पहले शोरूम के पीछे मौजूद एक खाली भूखंड से दुकान की छत पर लोहे के एंगल से बंधी रस्सी को फेंका।

फिर उसके सहारे छत पर चढ़, ज्वैलरी शोरूम की छत पर पहुंचे। छत की सीढिय़ों पर लगा गेट सरिए से तोड़ नीचे आए। यहां पर सीढिय़ों से लगती दीवार को तोड़ शोरूम में पहुंचे।

तोडऩे के दौरान आवाज ना हो इसके लिए पहले चार लकड़ी के गुटकों को दीवार में ठोका उसके बाद ट्रक के जैक की मदद से दीवार में छेद निकाल लिया। दुकान में रखे आधा किलो सोने के जेवर और करीब 70 किलो चांदी के बर्तन व जेवर चुरा ले गए।

कर्मचारी पहुंचा तो पता चला
दूसरी मंजिल पर बने हैंडी क्राफ्ट शोरूम पर काम करने वाला कर्मचारी कैलाश शुक्रवार सुबह 11 बजे पहुंचा, तब वारदात का पता चला। कैलाश ने बताया कि हर दिन वह छत से लेकर नीचे तक के ताले बंद कर चाबी साथ ले जाता है। गुरुवार को भी ऐसा ही किया था। सुबह पहुंचा तो छत का ताला टूटा हुआ था और दुकान में सामान बिखरा पड़ा था।

दो शोरूम हैं इमारत में
इमारत के भूतल हरीश सहगल का ज्वैलरी शोरूम है। वहीं इसकी दूसरी मंजिल पर उन्हीं के भाई वीरेंद्र सहगल का हैंडीक्राफ्ट शोरूम है।

कैमरे थे, लेकिन रिकार्डिंग बंद
दुकान के अंदर तीन कैमरे लगे थे, चोरों ने दुकान में घुसने के बाद उनको दीवार की तरफ घूमा दिया। पुलिस ने फुटेज देखी तो पता चला कि 3 जनवरी के बाद कोई भी रिकॉर्डिंग नहीं हुई है। रिकॉर्डिंग सिस्टम में खराबी के चलते ऐसा हुआ।

टै्रफिक कैमरों से कर रहे तलाश
पुलिस ने बताया कि चोरों की तलाश आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी और ट्रैफिक के कैमरों की मदद से कर रहे हैं। ट्रैफिक कैमरे में कुछ संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं, उनकी जानकारी भी पुलिस जुटा रही है। देर रात ढाई बजे दुकान के सामने एक संदिग्ध युवक नजर आया, लेकिन बाद में वह भाग गया।

छत पर छोड़ गए जैक, एंगल व रस्सी
वारदात के बाद चोर दूसरी मंजिल की छत पर रस्सी, लोहे का एंगल, सब्बल और जैक छोड़ गए।

याद आया एमआई रोड की वारदात
एमआई रोड पर भी चोर इसी तरह शोरूम के पीछे से रस्सी के सहारे छत पर पहुंच गए थे और फिर सीढिय़ों का गेट तोड़ भूतल पर तिजोरी काट लाखों रुपए कीमत के जेवर ले उड़े थे।