2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले अकेली महिला सवारी काे आॅटाे में बिठाते, फिर करते एेसी करतूत

ऑटो रिक्शा में अकेली महिला सवारी बिठाकर उसके बैग से जेवर व नकदी चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 18 Jan 2018, 9:37 AM IST

crime

जयपुर। ऑटो रिक्शा में अकेली महिला सवारी बिठाकर उसके बैग से जेवर व नकदी चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह की दो महिलाओं समेत छह लोगों को पकड़ा है। बदमाश पहले से ही ऑटो में सवार रहते थे और अकेली महिला सवारी को ही बिठाते थे।

सभी आरोपी उत्तरप्रदेश के बिजनौर के रहने वाले

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हुसैन खान (37), जब्बार खान (28), मोहम्मद इस्लाम (46), जाकिर खान(37), राधा यादव (37) और फिरदौस खान (30) हैं। सभी आरोपी उत्तरप्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं और यहां पर विश्वकर्मा थाना इलाके के रोड नंबर 17 स्थित श्रीराम विहार में किराए से रहते हैं।

पिछले कई दिनों से चौमूं पुलिया सर्किल से कालवाड़ रोड के बीच ऑटो में बैठने वाली अकेली महिला सवारी के बैग से चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। दिसंबर 2017 में चूरू की एक महिला ने शिकायत दी। 15 जनवरी को भी सीकर से आने वाली महिला को ऑटो में बिठाकर बैग से जेवर से भरा पर्स चुराने का मामला सामने आया था।

विशेष टीम ने की कार्रवाई
इसके लिए एसआई महीराम, करधनी से कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, अमित सिंह, अजेन्द्र सिंह, बलराम, मालीराम, झोटवाड़ा से सुरेश कुमार, अनिल सिंह, प्रवीण कुमार की टीम बनाई गई।

बुधवार शाम को चौमूं पुलिया पर एक संदिग्ध ऑटो दिखा। इसमें 6-7 महिला-पुरुष सवार थे। वे सीकर की दिशा से आने वाली बसों से उतरने वाली महिला सवारियों का पीछा कर बिठाने का प्रयास कर रहे थे। ऑटो को रुकवाकर उसमें सवार आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने महिला यात्रियों के कीमती सामान चुराने की वारदात कबूल ली।

एक दर्जन वारदात कबूली
आरोपियों ने करीब एक दर्जन वारदात करना कबूल किया है। जब्बार व मोहम्मद इस्लाम कई सालों से यूपी, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में इस तरह की वारदात करते आ रहे हैं।

आबूरोड-माउंट में वीरेन्द्र देव दीक्षित के आश्रम में सीबीआई का छापा