31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूनर रोवर को चंद्रमा पर भेजेगें कार्नेगी विश्वविद्यालय के छात्र

कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय के छात्रों ने सैकड़ों घंटे काम कर लूनर रोवर नाम से पहला निजी चंद्रमा रोवर बनाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vanshika Sharma

•

Updated: 14 Apr 2023, 4:43 PM IST

लूनर रोवर को चंद्रमा पर भेजेगें कार्नेगी विश्वविद्यालय के छात्र

लूनर रोवर को चंद्रमा पर भेजेगें कार्नेगी विश्वविद्यालय के छात्र

लूनर रोवर को पिट्सबर्ग परिसर में डिजाइन किया गया है। इस रोवर को आइरिस नाम दिया गया है और इसे बहुउद्देश्यीय पेलोड के साथ संयुक्त लॉन्च एलायंस ‘वल्कन सेंटौर’ से चंद्रमा पर ले जाया जाएगा। इस रोवर का वजन करीब २ किलोग्राम है। मिशन का उद्देश्य इसकी तकनीक का प्रदर्शन करना व वैज्ञानिक रूप से प्रासंगिक छवियों को तोडऩा है। इस रोवर को कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय के छात्र ४ मई को लॉन्च करेंगे। यह रोवर अब तक का सबसे छोटा और सबसे हल्का रोवर होगा। इस मिशन के लिए कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय के बच्चे अलग-अलग टीम व शिफ्ट में काम करेंगे।

आइरिस मिशन के राविन डुवैल कमांडर कहते है- ‘आईरिस यह साबित करके चंद्र और अंतरिक्ष अन्वेषण खोल देगा कि छात्रों द्वारा निर्मित एक छोटा, हल्का रोवर चंद्रमा पर सफल हो सकता है। इसमें सैकड़ों छात्रों ने हजारों घंटे डाले हैं और इस मिशन में वर्षों तक काम किया है।’