
देवली. सावन मास के पहले सोमवार को बोरडा गणेश जी स्थित बनास नदी के तट से भव्य कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई।
पायल बाई किन्नर ने बताया कि सुबह 8 बजे से ही शिवभक्त तट पर पहुंचने लगे।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों द्वारा संकल्प दिलवाकर कांवड़ियों ने बनास नदी का पवित्र जल कांवड़ों में भरा और गंतव्य के लिए रवाना हुए। यात्रा गणेश रोड, जहाजपुर चुंगी, गुरुद्वारा रोड, सदर बाजार, ममता सर्कल होते हुए तेजाजी कॉलोनी स्थित नवनिर्मित अर्धनारेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
Updated on:
04 Aug 2026 06:00 am
Published on:
04 Aug 2026 06:00 am
