
जयपुर। सीबीआई मामलों की विशेष अदालत में गुरुवार को कोटा सांसद ओम बिरला के खिलाफ भ्रष्टाचार से कमाई करोड़ों की बेनामी संपत्ति रखने का आरोप लगाते हुए परिवाद पेश किया गया है। जिस पर अदालत 15 मई को सुनवाई करेगी।
महेन्द्र गौतम की ओर से पेश परिवाद में कहा गया कि ओम बिरला ने लोकसभा चुनाव 2014 में अपनी संपत्ति एक लाख तीस हजार और पत्नी की संपत्ति नौ लाख नब्बे हजार में खरीदना बताया था।
इसका वर्तमान मूल्य करीब दो करोड़ रुपए है। बिरला ने अपनी आय दो लाख व सरकारी चिकित्सक पत्नी की वार्षिक आय करीब दस लाख रुपए बताई है।
शादी में करोड़ों का खर्चा
परिवाद में कहा गया कि बिरला ने भ्रष्टाचार से बेनामी संपत्ति एकत्रित की है। 17 जनवरी, 2016 को बेटी के विवाह में उन्होंने करीब बीस करोड़ रुपए खर्च किए। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि बिरला ने हजारों बीघा जमीन अपने रिश्तेदारों व जानकारों के नाम से खरीद रखी है।
परिवाद में कहा गया कि परिवादी की ओर से सबूतों के साथ सीबीआई में शिकायत दी गई, लेकिन सीबीआई ने मामला दर्ज नहीं किया।
Published on:
11 May 2018 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
