15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह सहित 8 लोगों को एसओजी का नोटिस

संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के मामले में बैंक डिटेल व खातों में हुए ट्रांजेक्शन की मांगी जानकारी, नोटिस में शामिल अन्य लोग सोसायटी संचालक मंडल में शामिल

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Oct 14, 2023

shekhwt.jpg

जयपुर. संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में निवेशकों के 900 करोड़ रुपए घोटाले के मामले में एसओजी की फाइल के पन्ने फिर से पलटने शुरू हो गए हैं। लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी फाइल को खंगालते हुए एसओजी ने केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित 8 लोगों को नोटिस जारी किया है। एसओजी सूत्रों के मुताबिक, एसओजी ने 10 अक्टूबर को दिए नोटिस में इन सभी से इनके बैंक खातों की जानकारी और उनमें हुए ट्रांजेक्शन की जानकारी मांगी है। इसके बाद विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजनीति भी गरमा गई।

यह भी पढ़ें : सांसद किरोड़ी मीणा ने RLP नेत्री पर लगा डाले ये संगीन आरोप, देखें VIDEO

एसओजी ने मंत्री गजेन्द्र सिंह के अलावा सोसायटी के संचालक मंडल में शामिल डूंगर सिंह, नारायण सिंह, विनोद कंवर, ऊषा कंवर, खेम कंवर, चामुंड सिंह और जनक सिंह को नोटिस देकर बैंक खाते व ट्रांजेक्शन की जानकारी मांगी है। गौरतलब है कि एसओजी ने आईपीसी की धारा 420, 406, 409, 467, 468, 471, 477ए, 120बी एवं 65 आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया था। बाद में संस्थापक प्रबंध निदेशक मुख्य सरगना विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के पदाधिकारी और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें : टिकट वितरण से नाराज दावेदार और समर्थकों का भाजपा कार्यालय पर जमावड़ा, मुख्य गेट पर की धक्का-मुक्की

सोसायटी के पदाधिकारी राजस्थान व गुजरात में करीब 237 शाखाएं खोलकर करीब 1.46 करोड़ लोगों से 900 करोड़ रुपए से अधिक निवेश करवाकर रकम हड़प गए। सोसायटी ने बोगस ग्राहक बनाकर उनके नाम से करोड़ों रुपए को ऋण उठा लिया था। सोसायटी में निवेश की गई रकम को सोसायटी पदाधिकारियों ने गैर तरीके से विदेश में दूसरी कंपनी में निवेश भी कर दिया था।