जयपुर

बड़ी खबर, राजस्थान में एक और सरकारी भर्ती परीक्षा में नकल, Rajasthan कर्मचारी चयन बोर्ड ने कराया 16 लोगों पर केस दर्ज

Rajasthan Government Exam News: कर्मचारी चयन बोर्ड का कार्यालय हैं। इसी कार्यालय से डाक के जरिए शिकायत भेजी गई है और अब केस दर्ज किया गया है।

2 min read
Oct 14, 2023
RAS RXAM 2023: 4.57 lakh aspirants appear in RAS exam

Rajasthan Government Exam News: राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। एक के बाद एक कई सरकारी भर्तियों में नकल गिरोह ने सेंध लगाई है। पिछले दिनों हुई कई सरकारी भर्तियां अब जांच जा रही है। अब तक सोलह डमी अभ्यर्थी पकडे गए हैं जो अलग अलग शहरों से जयपुर में परीक्षा देने आए थे, लेकिन उन लोगों ने अपनी जगह पर डमी अभ्यर्थी बिठा दिए। इनमें महिलाएं भी कम नहीं है। ऐसे ही सोलह अभ्यर्थियों के खिलाफ अब कई धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। जयपुर की सांगानेर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। सांगानेर थाना इलाके में कर्मचारी चयन बोर्ड का कार्यालय हैं। इसी कार्यालय से डाक के जरिए शिकायत भेजी गई है और अब केस दर्ज किया गया है।


दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि राजस्थान सार्वजनिक भर्ती परीक्षा में अनुचित सामग्री का प्रयोग करना, ठगी करना, जालसाजी की कोशिश करना समेत छह धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज कराए गए हैं उन लोगों ने साल 2022 में हुई कई सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अपनी जगह पर डमी अभ्यर्थी बिठाए थे। उन लोगों को कितना पैसा दिया गया या फिर उन लोगों को और क्या लाभ पहुंचाए गए अब इसकी जाचं पुलिस ने शुरू कर दी है।


रिपोर्ट में बताया गया है कि विमला कुमारी, दिनेश खेमाराम, सुरेश , सुशीला कुमारी, श्रीराम , निरमा कुमारी, रिडमल, मनीषा कुमारी, नरसी कुमार, कमला कुमारी, परमेश्र विश्नोई, सुनील चौधरी, दीपेन्द्र, प्रकाश और विकास गोदारा पर केस दर्ज कराए गए हैं। इन लोगों ने पिछले दिनों भर्ती परीक्षाओं की तैयारी की। बाद में अपनी जगह पर डमी अभ्यर्थी बिठा दिए। अब जब सभी अभ्यर्थियों के पहचान पत्र उनके फोटो लगे दस्तावेजों से फिर से मिलान कराए जा रहे हैं तो इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। अलग अलग शहरों में रहने वाले इन अभ्यर्थियों को भी नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

Published on:
14 Oct 2023 12:25 pm
Also Read
View All
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

Rajasthan 4th Grade Result: चपरासी भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी, एक जवाब को बदला गया, बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान जारी

अगली खबर