
CBSE board- डायग्राम से मिलेंगे अच्छे नंबर
ऐसे करें पेपर
सेक्शन ई में 5-5 नंबर के 3 प्रश्न आते हैं। जिसमें से दो करने होते हैं। छात्रों को इसी प्रश्न से पेपर की शुरुआत करनी चाहिए और ब्रेक करके लिखना चाहिए। इसके अलावा आंसर में फ्लो चार्ट और डायग्राम बनाना बहुत जरूरी है। उत्तर पैराग्राफ में न लिखकर हमेशा पॉइंट्स में लिखना चाहिए। आंसर में जितने भी टर्म हैं, उन्हें अंडरलाइन अवश्य करें। अगर किसी प्रश्न में डायग्राम बनाने के लिए नहीं भी लिखा है और एनसीआरटी में डायग्राम दिया गया है तो परीक्षा में डायग्राम बना सकते हैं। ऐसा करने से एग्जामिनर अच्छे से समझ जाता है और माक्र्स भी पूरे मिलते हैं।
समय का ध्यान रखें
परीक्षा में ब्लू और ब्लैक पेन ही प्रयोग करें। अगर आप एक ही सेक्शन में ज्यादा समय देंगे तो आपका पेपर छूट सकता है। साथ ही, ये भी ध्यान रखें कि लास्ट 15 मिनट पेपर के रिवीजन के लिए बचने चाहिए, ताकि कुछ रह गया हो तो उसे 15 मिनट में कर सकें।
माइंड मैप करें तैयार
माइंड मैप सक्सेस की चाबी है। इसे आपको पहले से ही तैयार करके रखना चाहिए। जिससे आप परीक्षा से पहले इसका रिवीजन कर सकें। इसे तैयार करने के लिए किताबों को अच्छे तरीके से पढऩे के बाद सोचकर लिखना चाहिए कि इसमें कौनसे प्रश्न जरूरी हैं। जो जरूरी लगें उन्हें एक कॉपी में नोट करें और परीक्षा से पहले रिवीजन अवश्य करें।
समय का ध्यान रखें
परीक्षा में ब्लू और ब्लैक पेन ही प्रयोग करें। अगर आप एक ही सेक्शन में ज्यादा समय देंगे तो आपका पेपर छूट सकता है। साथ ही, ये भी ध्यान रखें कि लास्ट 15 मिनट पेपर के रिवीजन के लिए बचने चाहिए, ताकि कुछ रह गया हो तो उसे 15 मिनट में कर सकें।
एप्लीकेशन बेस्ड प्रश्न करें सॉल्व
सेक्शन बी में एप्लीकेशन बेस्ड प्रश्न आते हैं। सैम्पल पेपर सॉल्व कर रहे हैं या कुछ बायोटेक्निक की यूनिट से एप्लीकेशन बेस्ड प्रश्न आएंगे उन्हें अच्छे से करें। इससे परीक्षा में मदद मिलेंगी। इसमें रटने से काम नहीं चलेगा। कोचिंग इंस्टीट्यूट में मिलने वाले मॉडयूल की जगह एनसीईआरटी के प्रश्नों और सैम्पल पेपर्स को सॉल्व करें।
Updated on:
22 Feb 2024 03:01 pm
Published on:
22 Feb 2024 03:01 pm
