12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट नहीं, धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी

राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है। शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन मौसम विभाग ने रविवार को किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan monsoon update (2)

Rajasthan monsoon update। फोटो पत्रिका

Rajasthan Weather Latest News : जयपुर। राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है। शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन मौसम विभाग ने रविवार को किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। सैटेलाइट इमेज में भी राजस्थान के ऊपर से मानसूनी बादल लगभग गायब नजर आए, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और उमस बढ़ गई है।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश चूरू जिले के सादुलपुर में 55 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा झुंझुनूं में 18 एमएम, अलवर और खैरथल-तिजारा में 1-1 एमएम बारिश हुई। श्रीगंगानगर में 28 एमएम तथा हनुमानगढ़ जिले में अलग-अलग स्थानों पर 3 से 38 एमएम तक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म जिला

मानसून कमजोर पड़ने के साथ ही प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को श्रीगंगानगर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फलोदी में 40.6 डिग्री और जैसलमेर में 40 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बीकानेर, बाड़मेर और जोधपुर में भी दिनभर तेज गर्मी और उमस का असर रहा। वहीं, माउंट आबू सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

15 जुलाई तक राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 15 जुलाई तक किसी भी जिले के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले कुछ दिनों तक मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

जयपुर में धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी

राजधानी जयपुर में शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा। हल्के बादलों की आवाजाही के बावजूद तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि रात के तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

मानसून