29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE ने की 10 वीं, 12 वीं की डेट शीट जारी, 1 से 15 जुलाई तक होंगी परीक्षा

10 वीं परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के विद्यार्थियों की होंगी

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

May 18, 2020

CBSE releases 10th, 12th date sheet

CBSE ने की 10 वीं, 12 वीं की डेट शीट जारी, 1 से 15 जुलाई तक होंगी परीक्षा

जयपुर। सीबीएसई ने 10 वीं और 12 वीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। अब ये परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई तक होंगी। मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी है। उन्होंने इसकी पूरी डेटशीट साझा की है।

मंत्री ने बताया कि सीबीएसई की 10 वीं की परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के विद्यार्थियों के लिए ही होंगी। अन्य जगहों पर ये परीक्षाएं नहीं होंगी। कक्षा 10 की 7 परीक्षाएं होंगी। वहीं कक्षा 12 की 23 विषयों की परीक्षाएं होंगी। इसमें से 11 विषयों की परीक्षाएं केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली में होंगी। अन्य 12 परीक्षाएं पूरे देशभर के स्कूलों में होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होंगी।

गौरतलब है कि परीक्षाएं कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दी गई थीं, इसके अलावा दिल्ली में विरोध के चलते ये परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इनका काफी इंतजार था जो आज खत्म हो गया।