10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्र दो अप्रेल से, पूरे 9 दिन तक… दो साल बाद भरेगा मेला

Chaitra Navratri 2022: जयपुर. शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र और नवसंवत्सर-2079 का आगाज दो अप्रेल शनिवार से विभिन्न योग संयोगों में होगा।

2 min read
Google source verification
Chaitra Navratri 2022: Navratri Special

Navratri Special

Chaitra Navratri 2022: जयपुर. शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र और नवसंवत्सर-2079 का आगाज दो अप्रेल शनिवार से विभिन्न योग संयोगों में होगा।

ज्योतिषविदों के मुताबिक इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन होने से इसे शुभ और मंगलकारी रहेंगे। इस बीच दो साल बाद आमेर स्थित शिला माता मंदिर, दुर्गापुरा, झालाना सहित माता के अन्य मंदिरों में भक्तों की रौनक देखने को मिलेगी। भक्त प्रसाद चढ़ाने के साथ ही दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना कर सकेंगे। बीते दिन जिला कलेक्टर की मौजूदगी में आमेर स्थित शिला माता मंदिर में व्यवस्थाओं के बाबत बैठक में कई दिशानिर्देश भी दिए गए। इस बार मंदिर में मेला भरेगा। पूरे नौ दिनों में बाजारों में धनवर्षा होगी। शहर के प्रमुख व्यापार मंडलों की ओर से ग्राहकों को कई आफर्स भी खरीददारी के लिए दिए जाएंगेे।

अश्व पर होगा मां का आगमन
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इन नौ दिनों में मां दुर्गा और काली की आराधना के चलते कई अन्य पर्व व विशेष तिथियां ऐसी हैं, जिनमें गणगौर व गणेश आदि देवताओं की पूजा भी की जाएगी। इस बार मां दुर्गा घोड़े अश्व पर सवार होकर आएंगी। अश्व को सफलता, शक्ति और रफ्तार का प्रतीक माना गया है। ज्योतिषाचार्य पं.राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मां दुर्गा की सवारी घोड़ा होने से इन नौ दिनों में व्रत रखकर साधना करने वाले साधकों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और उनके संकल्पों को भी बल मिलेगा। दो साल बाद एक बार फिर चैत्र नवरात्र का शुभारंभ शनिवार को होने जा रहा है। इसके पहले 6 अप्रेल 2019 में नवरात्र का शुभारंभ शनिवार को हुआ था। शनिवार के दिन किए गए कार्यों को स्थायित्व मिलता है। इस दिन जो संकल्प लेंगे अथवा नवीन कार्य शुरू होंगे, वे पूरे होंगे और लंबी अवधि तक लाभ देंगे।

होगे जगराते और अन्य अनुष्ठान
इस बार कोरोना संक्रमण काल के समाप्त होने के बाद कोविड की गाइड लाइन भी हटने से माताओं के मंदिरों में पिछले साल कोरोनाकाल में चैत्र नवरात्र पर लोगों ने घरों में ही पूजा की थी। इस साल सभी बंदिशें हटने से लोगों में उत्साह है। मंदिरों में अखण्ड दीप जलने के साथ विशेष पूजा-हवन, जगराते, कन्या भोज व भोज के साथ जरूरतमंद बालिकाओं को नए वस्त्र और शिक्षण सामग्री बांटेंगी।

रहेंगे खरीददारी के लिए विभिन्न योग संयोग
तीन अप्रेल को सूर्योदय से दोपहर 12.34 तक, 5 को सूर्योदय से शाम 4.11 तक छह को सूर्योदय से रात 12.15 तक और 10 को सूर्योदय से शाम 4.24 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसी तरह 10 अप्रेल को सूर्योदय से रात 12.15 बजे तक रवि पुष्य योग रहेगा। इन शुभ योगों में खरीदारी के लिए शुभ माना गया है।