1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस को पकड़ने के लिए कर रहा था चैलेन्ज, आरोपी गिरफ्तार

16 साल से चल रहा था फरार

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Jul 25, 2021

पुलिस को पकड़ने के लिए कर रहा था चैलेन्ज, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को पकड़ने के लिए कर रहा था चैलेन्ज, आरोपी गिरफ्तार

विश्वकर्मा थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में 16 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी पुलिस को गिरफ्तारी के लिए चैलेन्ज कर रहा था।
डीसीपी (पश्चिम) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज चौधरी पुत्र महेन्द्र सिंह मूलतः सूर्य नगर मुरलीपुरा हाल मलीकपुर बधाल का रहने वाला हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए एडिशनल डीसीपी रामसिंह, एसीपी चौमूं राजेन्द्र सिंह निर्वाण और थानाप्रभारी मांगीलाल विश्नोई के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने वांरटी मनोज चौधरी को पकड़ने के लिए जानकारी जुटाई तो वह गायब हो गया। आरोपी अज्ञात नम्बरों से फोन करके खुद को पकड़ने के लिए पुलिस को चैलेन्ज कर रहा था। पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए आरोपी मनोज चौधरी को पकड़ लिया। आरोपी मारपीट के मामले में 16 साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के टोंक में होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम टोंक पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत विश्वकर्मा में अब तक 32 वांरटो का निस्तारण किया जा चुका हैं।