
जयपुर चाकसू कस्बे के वार्ड पांच स्थित दरीबों के मोहल्ले में बुधवार देर रात दो समुदायों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसमें एक समुदाय के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। सूचना पर चाकसू व शिवदासपुरा पुलिस जाप्ता व एसीपी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार समुदाय विशेष के कुछ युवकों की ओर से मोहल्ले में उत्पात मचाने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने टोका-टाकी की। इस पर दोनों समुदाय में कहासुनी हो गई और झगड़ा हो गया। सूचना पर समुदाय विशेष के कुछ युवक पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को इधर-उधर किया। इस दौरान समुदाय विशेष के युवक फरार हो गए। वहीं देर रात तक कुछ लोग मौके पर एकत्र थे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
Published on:
06 Mar 2025 09:46 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
