
551 Quintal Churma Prasadi: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम कुहाड़ा स्थित छापाला भैरू बाबा मंदिर के 16वें वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को आयोजित लक्खी मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मन्दिर स्थित भैरू बाबा की मूर्ति का विशेष श्रृंगार किया गया। भैरू बाबा को दही चूरमे का भोग लगाया गया।
दाल, चूरमे व दही की 551 क्विंटल प्रसादी बनाकर 2.5 लाख पत्तल में परोसी गई। वहीं 4 लाख कप व पानी के लिए गिलास की खपत हुई। श्रद्धालुओं के लिए 15 टैंकर पानी की व्यवस्था की गई। मेले में 5 हजार वॉलिंटियर, 3 हजार पुरुष वॉलिंटियर व 500 महिला स्वयंसेवकों ने व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
मेले में हेलीकॉप्टर से बार-बार पुष्पवर्षा की जो आकर्षण का केन्द्र रही। इसको देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। इसके अलावा लोक नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहे। भैरू बाबा के वार्षिकोत्सव पर धमाल कार्यक्रम में कई कलाकारों ने धमाल की प्रस्तुति दी। मेले में एसडीएम बृजेश चौधरी, तहसीलदार रामधन गुर्जर, एएसपी वैभव शर्मा, डीवाईएसपी राजेन्द्र बुरड़क, कोटपूतली एसएचओ राजेश शर्मा सहित कोटपूतली, सरुण्ड, प्रागपुरा व पनियाला थाने से पुलिसकर्मियों की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं रही। मेले में हजारों वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई। प्रसादी के लिए बनाए दाल चूरमे व दही को ट्रैक्टर ट्राली से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया गया।
उतर प्रदेश के सरधना विधायक अतुल प्रधान, विधायक हंसराज पटेल, राधा पटेल, खेतड़ी के पूर्व विधायक हजारी खटाना, हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रामचन्द्र रावत, इन्द्राज रावत, विक्रम छावड़ी, देवनारायण जन कल्याण संस्था अध्यक्ष शंकर लाल कसाना, विकास जांगल, जिला पार्षद मंजू रावत, ऌदिनेश कमांडेड, राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश रावत, पूर्व जिला प्रमुख सीकर दाताराम गुर्जर, पूर्व सरपंच संतोष गुर्जर, पूर्व पार्षद तारा पूतली ने भी विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि यह मेला राजस्थान का कुंभ का मेला है, भैरू बाबा यहां के लोक देवता है। मेले से ग्रामीणों में एकता और सामाजिक समरसता की भावना पैदा होती है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से युवा, बुजुर्ग व महिलाएं एकजुट होकर मेले का आयोजन कर रहे हैं। राकेश लोहिया ने भी विचार व्यक्त किए।
पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सर्वसमाज को एकजुट करते हैं समय समय पर ऐसे आयोजन होना जरुरी है। बाबूलाल छावड़ी, कैलाश आचार्य, मंदिर पुजारी रोहिताश पोसवाल, जयराम जेलदार, कैलाश धाबाई, विक्रम छावड़ी, पूर्व सरपंच बुधराम चनेजा, बबलू सिरोहीवाल, ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश गुर्जर, कैलाश पोसवाल, हंसराज खटाना, रमेश पोसवाल, महेंद्र पोसवाल, लाखाराम पोसवाल, विजय गुर्जर सहित कई कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं देखी।
Updated on:
31 Jan 2025 01:14 pm
Published on:
31 Jan 2025 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
