12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

चौमूं सड़क हादसा: ‘मौत’ बनकर पलटी स्कूल बस, चीखों से दहल उठा हाईवे, वीडियो में देखें दिलदहलाने वाला मंजर

Chomu Road Accident: सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए चौमूं के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। वीर हनुमान मार्ग पुलिया के पास हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Feb 05, 2025

जयपुर। जयपुर के चौमूं इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 18 वर्षीय छात्रा कोमल देवंदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा वीर हनुमान मार्ग पुलिया के पास हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाइश कर लोगों को हटाया।

बस में सवार थे 50-60 छात्र
पुलिस के अनुसार, यह एक निजी शिक्षण संस्थान की बस थी, जिसमें करीब 50-60 छात्र सवार थे। बस रामपुरा से स्कूल जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हो गई। सभी घायलों को चौमूं के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया और जांच शुरू कर दी है।