6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सगाई कराकर 7 लाख रुपए ठगे, शादी के बाद 6 लाख मांगे, 2 लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

Looteri Dulhan News : शादी के दो माह बाद ही कमला व पं.सोहनलाल ने फिर 6 लाख रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर कमला व सोहनलाल और दोनों लुटेरी दुल्हनों ने झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।

less than 1 minute read
Google source verification
luteri_dulhan.jpg

जयपुर/पावटा। प्रागपुरा पुलिस ने शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लुटेरी दुल्हनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों ने पहले सगाई कराकर 7 लाख ठग लिए और शादी के बाद 6 लाख की माग करने लगे। जिस पर पीड़ित की ओर से मामला दर्ज करवाने पर दो लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपियों की तलाश जारी है।

विराटनगर वृत्ताधिकारी रोहित सांखला ने बताया कि प्रागपुरा थानाप्रभारी राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए गुड़िया (24) निवासी रोड नंबर 5 दाल मील के पास गंगाशहर जिला बीकानेर, शारदा देवी पत्नी बनवारी लाल (28) निवासी गडसाना जिला अनूपगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

थानाप्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि रामसिंह ने मामला दर्ज करवाया कि 23 जनवरी 2024 को दोनों भाइयों की शादी पावटा में हुई थी। वहीं सगाई की रस्म बीकानेर में हुई थी। सगाई पर मध्यस्थ सोहनलाल पंडित ने एक लाख रुपए लिए थे। वहीं गुड़िया व शारदा व इन दोनों की मां बनी कमला देवी व पं.सोहनलाल ने 6 लाख रुपए शादी के नाम पर हड़प लिए। वहीं शादी का खर्चा 5 लाख रुपए भी परिवादी द्वारा उठाया गया। दोनों लड़कियां शादी के बाद ससुराल में ही रह रही थी।

शादी के बाद फिर डिमांड....
ऐसे में शादी के दो माह बाद ही कमला व पं.सोहनलाल ने फिर 6 लाख रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर कमला व सोहनलाल और दोनों लुटेरी दुल्हनों ने झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पीड़ित दोनों भाइयों ने प्रागपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन गुड़िया व शारदा देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस कमला व पं.सोहनलाल की तलाश कर रही है।