
अस्पताल में भर्ती मकान मालिक के मोबाइल से ठगी, 9 लाख रुपए निकाले
नाहरगढ़ थाना पुलिस ने मोबाइल से साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस की रिमांड पर चल रहे आरोपी विकास जागिड़ से पुलिस ने 7 लाख दस हजार रुपए बरामद कर लिए।
डीसीपी (उत्तर) डॉ ऋचा तोमर ने बताया कि इस संबंध में परिवादी प्रभुदयाल ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया था कि 9 मार्च को बीमार होने पर वह कृष्णा अस्पताल में भर्ती हुआ था। इलाज के दौरान किराए से रहने वाले विकास को अपना सामान और मोबाइल फोन दे दिया था। आरोपी ने मोबाइल से माध्यम से परिवादी के दो खातों से 9 लाख 10 हजार रुपए निकाल लिए। जिस पर पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवाय था। पुलिस ने जांच करने के बाद गंगा विहार कॉलोनी सिरसी रोड भांकरोटा निवासी विकास जांगिड (32) पुत्र रामपाल हाल पवनपुरी बैनाड रोड करधनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 7 लाख 10 हजार रुपए बरामद किए हैं। आरोपी ने भारत के बड़े शहरों में लोगों के साथ गुड़गांव और मुंबई में साइबर ठगी की वारदात करना बताया हैं।
Published on:
22 Jul 2021 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
