6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

… तो इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बुलानी पड़ी कैबिनेट की बैठक

ओबीसी आरक्षण विसंगतियों को लेकर अपनों के निशाने पर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब आनन-फानन में कल कैबिनेट की बैठक बुलाई है। कल शाम 5 बजे सीएम आवास पर होने वाली कैबिनेट की बैठक में ओबीसी आरक्षण विसंगतियों को दूर करने को लेकर फैसला हो सकता है।

Google source verification

ओबीसी आरक्षण विसंगतियों को लेकर अपनों के निशाने पर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब आनन-फानन में कल कैबिनेट की बैठक बुलाई है। कल शाम 5 बजे सीएम आवास पर होने वाली कैबिनेट की बैठक में ओबीसी आरक्षण विसंगतियों को दूर करने को लेकर फैसला हो सकता है। हालांकि बैठक का अभी तक कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि बैठक में प्रमुख तौर पर ओबीसी आरक्षण विसंगतियों पर चर्चा होगी, इसके अलावा प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी।