16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइबर क्राइम पर रोक के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल ने कही ये बड़ी बात

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साइबर क्राइम पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आईटी विशेषज्ञ की सेवाएं लेने के निर्देश दिए।

less than 1 minute read
Google source verification
chief_minister_bhajan_lal.png

Jaipur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साइबर क्राइम पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आईटी विशेषज्ञ की सेवाएं लेने के निर्देश दिए। सीएम गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सौ दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को राजस्व वृद्धि के अनुरूप औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि का मूल्यांकन कर उपयोग करने, प्रत्येक संभाग में एमएसएमई विकास एवं सुविधा केन्द्र स्थापित करने और राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 100 दिवसीय कार्ययोजना के तय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी विभाग नियमित मॉनिटरिंग करें।


- एसएमएस अस्पताल में बन रहे आईपीडी टावर के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाए
- शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सुचारू आपूर्ति के लिए योजना बनाएं
- जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों को तय समय पर पूरा करें
- सरकारी अस्पतालों में इकाइयों की उपलब्धता और नियमित साफ-सफाई हो
- सोलर पार्कों के कार्य को जल्द पूरा किया जाए

यह भी पढ़ें : अब जयपुर में आगरा और दिल्ली रोड पर आना-जाना होगा आसान, सरकार ने बनाई ये बड़ी योजना


सीएमओ ने तीन माह में किए गए बड़े कार्याें की सूची भी जारी की। इसमें बताया गया है कि पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 9 हजार 371 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बजरी के अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस स्टेशनों पर महिला डेस्क स्थापित की जा रही है। गेहूं के समर्थन मूल्य के ऊपर प्रति क्विंटल 125 रुपए का बोनस दिया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग