15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्य सचिव अचानक पहुंचे कलक्ट्रेट, निरीक्षण से मचा हड़कंप

Rajasthan News : मुख्य सचिव सुधांश पंत सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी और आमजन से जुड़े कामकाज की पत्रावलियों की पेंडेंसी को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
collectorate.jpg

Jaipur News : मुख्य सचिव सुधांश पंत सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी और आमजन से जुड़े कामकाज की पत्रावलियों की पेंडेंसी को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों जेडीए में निरीक्षण करने के बाद मंगलवार को मुख्य सचिव जयपुर कलक्ट्रेट का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पंत ने कलेक्टर प्रकाश राज पुरोहित के साथ कलक्ट्रेट परिसर का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पंत को कलक्ट्रेट के हाल भी जेडीए जैसे नजर आए। मुख्य सचिव ने एडीएम सहित सभी अधिकारियों के चैंबर देखे, यहां अधिकारी तो समय पर पहुंच गए, लेकिन फाइलों के ढेर मिले। कुछ पत्रावलियों को मुख्य सचिव ने पढ़ा तो चौंक गए। कई फाइलें लंबे समय से पेंडिंग दिखी और अफसरों ने उन पर कोई निर्णय नहीं किया। इस पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई। मुख्य सचिव पंत कलेक्टर के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे। सबसे ज्यादा फाइलों की पेंडेंसी एडीएम प्रथम दिनेश शर्मा के यहां मिली, जिसे देख सीएस नाराज हुए।
इसके बाद मुख्य सचिव जयपुर तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां भी पत्रावलियां पेंडिंग मिली। इस पर सीएस पंत ने तहसीलदार पुष्पेन्द्र सिंह से सवाल-जवाब किए। पंत आरएए (राजस्व अपील अधिकारी) के चैंबर में भी पहुंचे, जहां आरएए रामावतार गुर्जर नहीं मिले। इस दौरान पंत ने फाइलों की पेंडेंसी देखी, जिसकी मुख्य सचिव ने फोटो ली।

कार्मिक विभाग करेगा कार्रवाई
मुख्य सचिव के निरीक्षण में मिली खामियों की रिपोर्ट कार्मिक विभाग के पास पहुंची है। मुख्य सचिव के निर्देश पर अब कार्मिक विभाग एडीएम प्रथम दिनेश शर्मा और राजस्व अपील अधिकारी रामावतार गुर्जर को नोटिस देगा। इसके अलावा तहसीलदार की पत्रावलियों की जांच जिला कलेक्टर करेंगे।

यह भी पढ़ें : विवाहिता का अपहरण कर सामूहिक यौन शोषण, दो आरोपियों के साथ तीन सहयोगी भी नामजद



कर्मचारी-अधिकारियों में हड़कंप, एसडीएम से सवाल-जवाब
मुख्य सचिव सुबह करीब 9.20 बजे सबसे पहले संभागीय आयुक्त के ऑफिस पहुंचे थे। यहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद वे 9.35 बजे जयपुर कलक्ट्रेट के ऑफिस पहुंचे। मुख्य सचिव के कलक्ट्रेट आने की सूचना पर कर्मचारी और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मुख्य सचिव ने हाजिरी रजिस्टर की जांच की। हालांकि अधिकतर कर्मचारी-अधिकारी समय पर ऑफिस पहुंच गए। मुख्य सचिव जयपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां भी उन्होंने फाइलों की पेंडेंसी देखी। इस पर जयपुर एसडीएम विनोेद चौधरी से सवाल-जवाब किए। उन्होंने एसडीएम से ई-फाइलिंग की प्रक्रिया पूछी।

संभागीय आयुक्त कार्यालय, कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया गया। पत्रावलियों की पेंडेंसी के मामले अधिक मिले हैं। एडीएम प्रथम, आरएए के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
सुधांश पंत, मुख्य सचिव