
जयपुर। प्रदेश में नौकरशाही के नए मुखिया की तलाश तेज हो गई है। मौजूदा मुख्य सचिव उषा शर्मा 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगी। ऐसे में उनकी जगह नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी। नए मुख्य सचिव की नियुक्ति की रेस में वरिष्ठता के आधार पर करीब आधा दर्जन आईएएस अधिकारी शामिल हैं। इनमें 1988 और 1989 और 1990 बैच के अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि जल्द राज्य सरकार नामों का पैनल डिओपीटी को भेजेगी।
ये प्रमुख अधिकारी हैं दौड़ में
सूत्रों की मानें तो वरिष्ठता के आधार पर 1988 बैच के अधिकारी सुबोध अग्रवाल, 1989 बैच के अधिकारी वी. श्रीनिवास, शुभ्रा सिंह, राजेश्वर सिंह और रोहित कुमार सिंह और 1990 बैच के संजय मल्होत्रा हैं। हालांकि इनमें से वी. श्रीनिवास, रोहित कुमार सिंह और संजय मल्होत्रा केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।
इधर दिल्ली में प्रति नियुक्ति पर गए तीन नौकरशाह भी मुख्य सचिव के रेस में बताए गए जा रहे हैं। इनमें भी वी. श्रीनिवास, रोहित कुमार सिंह और संजय मल्होत्रा हैं। वी. श्रीनिवास केंद्रीय अभाव अभियोग और पेंशनर्स विभाग में सचिव के पद पर तैनात हैं तो वहीं रोहित कुमार सिंह खाद्य और सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मामले विभाग में तैनात हैं। इसके अलावा संजय मल्होत्रा वित्त और राजस्व विभाग में सचिव के पद पर तैनात हैं। मुख्य सचिव नियुक्त होने से पहले उषा शर्मा भी लंबे समय तक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर रह चुकी हैं।
वरिष्ठता लांघ चुके हैं पहले
हालांकि मुख्य सचिव की नियुक्ति में वरिष्ठता का पैमाना मायने नहीं रखता है। पूर्व में गहलोत सरकार ने 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता को लांघकर निरंजन आर्य को मुख्य सचिव बनाया था।
उषा शर्मा को मिला था 6 माह का एक्सटेंशन
हालांकि मुख्य सचिव उषा शर्मा का कार्यकाल 30 जून को ही समाप्त हो रहा था लेकिन उन्हें 6 माह का एक्सटेंशन देते हुए कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक कर दिया गया था।
वीडियो देखेंः- INDIA Alliance Meeting:..तो चुनाव से पहले टूट जाएगा 'इंडिया' गठबंधन! | Breaking News | Election 2024
Published on:
20 Dec 2023 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
