
जयपुर. एसएमएस स्कूल लगातर पिछले कुछ महीनो से विवादों में घिरे रहने के कारण .एसएमएस स्कूल चर्चा का विषय बना हुआ हैं। स्कूल में चल रहे प्रबंधन और प्रिंसिपल के टकराव को लेकर विवादों में रहे राजधानी के सवाई मानसिंह स्कूल के प्रबंधन, प्रिंसिपल और शिकायतकर्ता सभी को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने 28 जून को तलब किया है। इस दौरान आयोग बच्चों के हित में बातचीत के जरिए समाधान का प्रयास करेगा। इस बीच छाता को प्रताडि़त करने के लिए फेल करने के मामले को लेकर आयोग की पहल पर पीडि़त छात्रा के एक पेपर की परीक्षा शुक्रवार को करा दी गई और बाकी 25 और 27 जून को भी एक-एक पेपर की परीक्षा भी कराई जाएगी। जयपुर स्थित केन्द्रीय विद्यालय क्रम संख्या-1 में शुक्रवार को छात्रा की परीक्षा का आयोजन किया गया था, बाकी बचे दो पेपर की परीक्षा भी केन्द्रीय विद्यालय में ही होगी। पिछले कुछ दिनों से स्कूल से कभी प्रिंसिपल और प्रबंधन का मतभेद का मामला सामने आता हैं तो कभी मानसिक प्रताड़ना का इन सब विवादो के कारण स्कूल की छवि को काफी नुकसान पंहुचा हैं।
28 जून को सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार इसका परिणाम जारी होगा और आयोग ने कॉपियों की जांच भी सीबीएसई गाइडलाइन के तहत कराने के निर्देश दिए हैं।
इस बीच जानकारी मिली है कि एसएमएस स्कूल की कार्यवाहक प्रिंसिपल ज्योति जोशी को बनाया गया है। एक पत्र सार्वजनिक होने से इसका खुलासा हुआ है।
28 को कार्यशाल
आयोग की ओर से 28 जून को जयपुर में बाल श्रम और बाल विवाह के मुद्दों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में बाल श्रम को लेकर आयोजित सत्र में राष्ट्रीय में आयोग के सदस्य यशवंत जैन के साथ-साथ श्रम विभाग के आयुक्त और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बाल विवाह को रोकने और इसके बारे में जागरूकता लाने के लिए आयोजित इस कार्यशाला को महिला आयोग के सहयोग से आयोजित कराया जाएगा।
Published on:
23 Jun 2018, 11:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.