
देेखें फोटोे/वीडियो: ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर बच्चों का संदेश
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर विशेष फोटो न्यूज: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस की पूर्व संध्या पर उमंग के विशेष बच्चों ने शिप्रा पथ, मानसरोवर की सड़कों पर मार्च निकाला। बच्चों ने ऑटिज्म का संदेश वाले स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आमजन को ऑटिज्म के प्रति जागरूक किया। बच्चों के संदेश ने निश्चित रूप से लोगों का ध्यान खींचा और लोगों को रूक कर विचार करने पर मजबूर कर दिया।
ऑटिज्म क्या है: यह विकास संबंधी बीमारी है। इसमें पीड़ित व्यक्ति को बातचीत, पढ़ने-लिखने और समाज से मेलजोल में परेशानी आती है। ऑटिज़्म से पीड़ित व्यक्ति के सोचने का तरीका अन्य लोगों के सोचने के तरीके की तुलना में अलग होेता है। ऑटिज्म पीड़ित समाज से दूरी बनाने लगते हैं। ऑटिज्म पीड़ित आम लोगों से बातचीत या मेलजोल बढ़ाने में अपने आप को असहज महसूस करते हैं। ऑटिज्म पीड़ित अपनी भावनाओं या विचारों को अभिव्यक्त करने में सक्षम नहीं हो पाते हैं।
Published on:
01 Apr 2023 10:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
