14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

104 Ambulance service: चिरंजीवी 104 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा शुरू

104 Ambulance service: मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Tasneem Khan

Oct 14, 2021

Chiranjeevi 104 Janani Express Ambulance service started

Chiranjeevi 104 Janani Express Ambulance service started

104 Ambulance service: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज चिरंजीवी 104 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस सेवा आज से शुरू कर दी गई है। गर्भवती महिलाओं और एक वर्ष तक के शिशुओं को रेफरल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में कुल 600 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस संचालित की जा रही हैं। इनमें से 150 वाहन पुराने होने पर नई 150 ‘चिरंजीवी 104 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस’ टर्नकी आधार पर क्रय की गई हैं। इनमें से 11 नई एम्बुलेंस का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया, जबकि 96 नई एम्बुलेंस जिलों में उपलब्ध करा दी गई हैं। इस तरह कुल 107 नई एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया है। शेष नए वाहन भी जल्द उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा अखिल अरोरा, प्रमुख शासन सचिव कार्मिक हेमंत गेरा, शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा वैभव गालरिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।