1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिसमस 2024: आज होगी मिडनाइट प्रेयर, सजेंगी झांकियां, तस्वीरों में देखें जयपुर के गिरजाघरों की तैयारियां

25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाएगा। ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए क्रिसमस का पर्व विशेष महत्व रखता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Dec 24, 2024

राजधानी जयपुर में क्रिसमस पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। शहरभर में रंग-बिरंगी रोशनी से गिरजाघर सज रहे हैं। बाजारों में सेंटा क्लाज के कपड़े, क्रिसमस ट्री और अन्य उपहार बिक रहे हैं।

प्रभु यीशु के जन्म का पर्व क्रिसमस बुधवार को मनाया जाएगा। गिरजाघरों में ही नहीं मॉल से लेकर बाजारों में पर्व की रौनक नजर आ रही है।

चांदपोल स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च सहित अन्य गिरजाघरों में कैथोलिक धर्मावलंबी आज रात को मिड नाइट प्रेयर करेंगे। सुबह विशेष प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के संदेशों को बताया जाएगा।

शहर के 50 से अधिक गिरजाघरों में कल विशेष प्रार्थना होगी। वहीं प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झांकियां सजाने के साथ ही अन्य कार्यक्रम होंगे।

मालवीय नगर चर्च में क्रिसमस मेला आयोजित होगा। प्रभु यीशु के जन्म वृतांत से जुड़ी झांकियां खास होंगी। झोटवाड़ा स्थित चर्च में बच्चे कैरल्स गाएंगे। साथ ही बाइबल का पाठ भी होगा।

चांदपोल, सी-स्कीम व मानसरोवर सहित अन्य गिरजाघर में गोशाला के साथ ही प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झांकियां व क्रिसमस ट्री भी बनाया गया है।