
chunav aayog
सुगम मतदान विषय पर दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यशाला अरोड़ा ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी से लेकर चुनाव आयोग के हर अधिकारी-कर्मचारी को इस बारे में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि 2019 में हुए चुनाव की थीम भी सुगम मतदान थी। जिसके चलते देश भर में दिव्यांगों को मतदान केंद्रों पर अधिकार मिले और वे काफी तादात में मतदान केंद्र तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि झारखंड में हाल ही हुए चुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों ने अपने मतदाधिकार का इस्तेमाल किया, जो बेहद खुशी की बात है।
इस अवसर पर चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने कहा कि चुनाव आयोग दिव्यांगजनों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोडऩे के कार्यों में देश के जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने बेहतर काम करके दिखाया है, लेकिन अभी भी लंबा रास्ता बाकी है। इस अवसर पर चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, सचिव उमेश सिन्हा सहित कई उच्चाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। राजस्थान से अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुणाल कार्यशाला में शामिल हुए। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सुगम मतदान की थीम पर कार्यशाला का उद्देश्य निर्वाचन प्रणाली को दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल बनाने के प्रयासों की समीक्षा व इस प्रक्रिया को और अधिक समावेशी और सुगम बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श करना था।
Published on:
20 Dec 2019 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
