ऐसे बनाते हैं चूरमा
पुजारी रोहिताश बोफा, यादराम सिहोडिय़ा ने बताया कि 135 क्विंटल आटे का चूरमा बनाया गया है। जिसमें 45 क्विंटल सूजी, 15 क्विंटल देसी घी, 70 क्विंटल खांड, 10 क्विंटल मावा, 2 क्विंटल काजू, 3 क्विंटल बादाम, 2 क्विंटल किशमिश, 7 क्विंटल मिश्री कटिंग व 3 क्विंटल खोपरा मिलाया गया है। चूरमा पीसने के लिए थ्रेसर व मिलाने के लिए जेसीबी की सहायता ली गई। मिश्रण की मुट्ठी उतारने के लिए 135 क्विंटल घी काम में लिया गया है।