
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ का सुरक्षा घेरा, पत्रिका फाइल फोटो
CISF deployed at Jaipur Airport: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) यूनिट एएसजी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा संभालने के 26 वर्ष पूरे करने जा रहा है। खास बात यह है कि जयपुर एयरपोर्ट देश का पहला एयरपोर्ट था, जहां CISF की सुरक्षा व्यवस्था लागू हुई थी।
वर्तमान में सीआइएसएफ देशभर के 71 एयरपोर्ट की सुरक्षा की कमान संभाल रही है। कंधार विमान हाईजैक की घटना के बाद देशभर के एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा सरकार ने सीआइएसएफ को सौंपा था।
सीआइएसएफ यूनिट एएसजी जयपुर की ओर से 26वां CISF इंडक्शन डे मनाया गया। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर सुबह समारोह में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण से हुई। इसके बाद सीआइएसएफ की ओर से अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों का डेमो प्रस्तुत किया गया।
इसमें डॉग स्क्वॉयड, क्यूआरटी और बीआरटी टीमें सुरक्षा अभ्यास का प्रदर्शन किया। इसके बाद सीआइएसएफ के 26 गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियों, एयरपोर्ट सुरक्षा में योगदान, सामने आईं चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर प्रकाश डाला गया। मंगलवार शाम को बंबाला यूनिट में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें सीआइएसएफ के अधिकारी, जवान और उनके परिजन शामिल होंगे।
सीआइएसएफ अधिकारियों के अनुसार दिसंबर 1999 में हुए कंधार विमान अपहरण के बाद देशभर में एयरपोर्ट सुरक्षा को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत सरकार ने एयरपोर्ट सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआइएसएफ को सौंपी गई थी। 3 फरवरी 2000 को सीआइएसएफ ने देश में सबसे पहले जयपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा अपने हाथों में ली थी।
Published on:
03 Feb 2026 11:55 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
