31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें आमजन

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 31, 2026

Rajasthan

कुडग़ांव. क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को कुडग़ांव थाना परिसर में सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी पूरन मीणा ने की।
बैठक में थानाधिकारी पूरन मीणा ने गणमान्य नागरिकों, वार्ड पंचों, समाजसेवियों तथा सीएलजी सदस्यों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयासों से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
उन्होंने वाहन सुरक्षा को लेकर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों में ताला लगाने, लावारिस वाहन दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा नाबालिगों को वाहन नहीं देने की सलाह दी।
थानाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से नशा बेचने या सेवन करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील करते हुए अभिभावकों से युवाओं को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।



उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा नहीं करने की भी सलाह दी। आगामी श्रावण मास के दौरान सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।



बैठक में सीएलजी सदस्यों ने रात्रि गश्त बढ़ाने, अवैध नशे के अड्डों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा स्कूल और कॉलेजों के आसपास यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग रखी। इस पर थानाधिकारी ने सभी सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।



बैठक में सीएलजी सदस्य, जनप्रतिनिधि, व्यापारी संघ के पदाधिकारी, युवा मंडल के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।