5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने ही इलाकों में ड्यटी पर लगाया सफाई कर्मचारियों को

नगर निगम

less than 1 minute read
Google source verification
images.jpg

जयपुर। शहर में सफाई व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी में बड़ा परिवर्तन किया है। जो सफाई कर्मचारी जिस इलाके में रहता है, उसकी ड्यूटी उसी जोन में लगाई जा रही है। खासकर परकोटे में रहने वाले सफाई कर्मियों की। दरअसल, कोरोना विस्फोट होने के बाद शहर के कई हिस्सों में कंटेनमेंट जोन बना दिए गए। खासकर परकोटे को बाहरी क्षेत्र से काट दिया गया ऐसे में परकोटे के भीतर रहने वाले सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी अब परकोटा क्षेत्र में ही लगाई गई है। उन्हें बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। इसी प्रकार अब बाहरी क्षेत्रों में भी जो सफाई कर्मचारी नगर निगम के जिस जोन में रह रहा है, उसकी ड्यूटी उसी जोन में लगाने का कार्य किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों की इस प्रकार ड्यूटी लगाने से यह राहत रहेगी कि क्षेत्र से बाहर नहीं जाने पर कोरोना संक्रमण का खतरा भी कम रहेगा ।

---------------------