28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Vidhansabha: बजट पर चर्चा में बजट…बहस…और हंगामा

राजस्थान विधानसभा में आज जमकर बहस और हंगामा हुआ...-जहां एक और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और स्पीकर सीपी जोशी के बीच तीखी नोकझोंक हुई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ajeet Singh Parmar

•

Updated: 16 Jul 2019, 10:11 PM IST

rajasthan vidhan sabha

Rajasthan Vidhansabha

राजस्थान विधानसभा में आज बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashoh Gehlot) ने अपना जवाब पेश किया। इस दौरान जहां उन्होने भाजपा पर निशाना साधा...तो वहीं कई घोषणाएं भी कर डाली। सीएम गहलोत ने मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग को लेकर नया कानून लाने की घोषणा की। इसी के साथ सीएम ने कहा पूर्ववर्ती सरकार की जनहित की जो योजनाएं हैं न तो उन्हे बंद किया जाएगा और ना ही नाम बदला जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा आपकी सरकार केवल नाम बदलने का काम किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश में 25 नए कॉलेज खोलने की भी घोषणा की। वहीं विधानसभा में बजट के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला। कटारिया ने सरकार के बजट पर उन्हे जमकर घेरा। कटारिया (Gulabchand Katariya) ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि किसानों की कर्जमाफी का पैसा कहां से आएगा। इसके साथ कटारिया ने लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल की हार के बाद कहा कि अगर आप इतने ही अच्छे हैं और आपने इतना ही अच्छा काम किया है तो आपको जनता ने ऑल आउट कैसे कर दिया। इसके बाद कटारिया यहीं नहीं रुके उन्होने कहा कि काम हमने किए लेकिन पीठ आप अपनी थपथपा रहे हैं।