4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी पर बरसे सीएम गहलोत, कहा – भाजपा विधायक पर बलात्कार के आरोप लगे, तब मोदी क्यों नहीं बोले

थानागाजी प्रकरण पर सियासत न करें मोदी...
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

May 14, 2019

ashok gehlot

लोकसभा चुनावों ( lok sabha election 2019 ) को लेकर अब राजनीति काफी गरमा चुकी है। पक्ष-विपक्ष लगातार एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। ऐसे में अलवर के थानागाजी सामूहिक बलात्कार मामले में सीएम अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने पीएम नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) पर हमला बोलते हुए कहा कि, दलित दम्पती के साथ हुई घटना ( Thanagazi Gangrape) पर बसपा प्रमुख मायावती बोलें तो समझ में आता है मगर मोदी का इस पर राजनीति करना ठीक नहीं है। गहलोत ने कहा कि 2 अप्रेल 2018 की घटना में क्या हुआ? एक ही दिन में 350 मामले दर्ज हो गए। फिर दलित विरोधी कौन? चुनाव जीतने के लिए ऐसी घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। मोदी को थानागाजी ही क्यों याद रहा? पिछले भाजपा शासन में जयपुर के वैशालीनगर में हुई डकैती और बलात्कार सहित अन्य घटनाएं क्यों याद नहीं? उत्तरप्रदेश में भाजपा विधायक पर बलात्कार के आरोप लगे लेकिन मोदी कभी नहीं बोले।

गहलोत ने कहा कि मीडिया में आया था, भाजपा से जुड़े भड़ाना ने दलित परिवार के घर जाकर मामला रफा-दफा करने के लिए सौदेबाजी की कोशिश की। अगर कोई परिवार दबाव में था तो इसकी जानकारी उन्हीं के पास होगी। सरकार के पास तो कोई जानकारी नहीं थी। एसपी को 30 को सूचना मिली, 2 तारीख को एफआइआर दर्ज हो गई। कार्रवाई हो रही है। सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं। दोषी पुलिसकर्मियों को हटाया जा चुका है। थानागाजी में जातिवादी आंदोलनों पर गहलोत ने कहा कि जातिवाद समाप्त होने की बजाय बढ़ रहा है। नई पीढ़ी में जातिवाद और ज्यादा घुस गया है।

युवा बिना सोचे ‘मोदी-मोदी’ करेंगे तो देश कहां जाएगा
गहलोत ने कहा कि देश का शासन सिर्फ मोदी और अमित शाह चला रहे हैं। सभी को पीएमओ से गाइडलाइन पहुंच रही है। चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दण्ड, भेद सब अपना रहे हैं। दूरदर्शन, आकाशवाणी सहित पूरा सरकारी मीडिया एकतरफा प्रचार कर रहा है। रोक के बावजूद नमो टीवी चल रहा है लेकिन चुनाव आयोग चुप है। चुनाव आयोग ही निष्पक्ष नहीं रहेगा तो देश का क्या होगा? अन्य मीडिया में भी मोदी छाए हुए हैं। लोकतन्त्र और लोकतान्त्रिक संस्थाएं खतरे में हैं। मोदी खतरनाक खेल खेल रहे हैं। सोशल मीडिया देश के लोकतन्त्र को खत्म करने का षड्यन्त्र है। आज देश का युवा मोदी-मोदी ज्यादा कर रहा है। देश का भविष्य उनके हाथों में है, बिना सोचे समझे मोदी-मोदी करेंगे, तो देश कहां जाएगा? ऐसा न हो कि आने वाले समय में हमें पश्चाताप करना पड़े।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग