Rajasthan Vidhansabha Recruitment 2023: राज्य विधानसभा में भी नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकार से सहमति के बाद विधानसभा ने रिपोर्टर और ड्राइवर की वैकेंसी निकाल दी है।
Rajasthan Vidhansabha Recruitment 2023: राज्य विधानसभा में भी नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकार से सहमति के बाद विधानसभा ने रिपोर्टर और ड्राइवर की वैकेंसी निकाल दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही एलडीसी और स्टेनाग्राफर्स के रिक्त पदों पर भी भर्ती की जाएगी। विधानसभा ने रिपोर्टर के आठ पद और ड्राइवर्स के दो पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है।
रिपोर्टर्स में आठ में से छह पद हिंदी और दो पद आंगल भाषा के लिए रखे गए हैं। आठ में से तीन पद सामान्य, एक पद सामान्य महिला, एक एससी, एक एसटी, एक ओबीसी और एक ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित है। ड्राइवर के दो पदों में से कोई भी पद किसी भी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है।
सूत्रों के अनुसार विधानसभा कपिष्ठ लिपिक और स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों की स्थिति की समीक्षा भी करवा रही है। बताया जा रहा है कि यदि सरकार से सहमति मिलती है तो जल्द ही इन पदों पर भी भर्ती निकाली जा सकती है।