22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने पर सीएम अशोक गहलोत ने कही यह बात

लोकसभा चुनावों से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
ashok gehlot

जयपुर। लोकसभा चुनावों से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया है। प्रियंका गांधी को पहली बार कांग्रेस में कोई जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा है।

इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 15-20 साल से प्रियंका गांधी राजनीति में कब आएंगी, यह सवाल मीडिया में चल रहा था। साथ ही आम लोगों के अंदर और कार्यकर्ताओ में भी चर्चा होती रही है। आखिर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उसकी घोषणा भी कर दी, अपॉइंटमेंट भी कर दिया।

उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि उनके आने से कांग्रेस को और बल मिलेगा। राहुल गांधी की जो सोच है, जो सन्देश है, एजेंडा है देश के लिए और मोदी जी के कुशासन का अंत करने का, फासिस्टी ताकतों को घर भेजने का उसे बल मिलेगा।


गौरतलब है कि अशोक गहलोत जनवरी, 2004 से 16 जुलाई 2004 तक गहलोत ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में विशेष आमन्त्रित सदस्‍य के रूप में कार्य किया था। इसके बाद इस पद पर रहते हुए हिमाचल प्रदेश व छत्‍तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में सफलता पूर्वक जिम्‍मेदारी का निर्वहन किया।

17 जुलाई 2004 से 18 फ़रवरी 2009 तक गहलोत ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में कार्य किया। इस दौरान गहलोत ने उत्‍तरप्रदेश, दिल्‍ली, समस्‍त फ्रन्‍टल इकाईयों व सेवादल के प्रभारी के रूप में अपनी जिम्‍मेदारी का निर्वहन किया।

महात्‍मा गांधी के ऐतिहासिक दांडी मार्च के 75 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस एवं महात्‍मा गांधी फाउण्‍डेशन की ओर से आयोजित ढाडी यात्रा के समन्‍वयक के रूप में कार्य करते हुए सफलता पूर्वक सम्‍पन्‍न कराया।