
सीएम गहलोत बताएं वीडियो कॉन्टेस्ट से कैसे करेंगे जनता का भला-जोशी
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट योजना पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार कोई प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी है या जनता द्वारा चुनी गई संवैधानिक सरकार। जब किसी कंपनी के प्रोडक्ट नहीं बिकते है तो वह इस प्रकार की योजना लाती है।
उन्होंने कहा कि आपकी सरकार ने भी साढ़े चार वर्षों तक जनता के सभी प्रमुख मुद्दों की अनदेखी की। फिर राहत शिविर लगाकर प्रदेश के विकास और राहत का दावा किया, लेकिन वास्तव में प्रदेश की जनता महंगी बिजली, अपराध, अत्याचार, माफिया राज, भ्रष्टाचार और कांग्रेस के झूठे वादों से बुरी तरह त्रस्त हैं। मुख्यमंत्री यदि जनता का दर्द समझते तो कुर्सी सम्भालते ही जनता की समस्याओं का निवारण करने का प्रयास करते। अगर प्रारम्भ से ही जनता के प्रति गहलोत सरकार जवाबदेही होती तो आज यह सब नौटंकी करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
खोदा पहाड़ और निकली चुहिया
जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री आप अपने सोशल मीडिया हैंडल से लगातार सरप्राइज की बात कर रहे थे, लेकिन यह योजना तो खोदा पहाड़ और निकली चुहिया जैसी है। इस योजना के विज्ञापनों को देखकर प्रदेश की जनता को तो ऐसा लगा था कि आप राजस्थान के करोड़ों लोगों को बहुत बड़ी राहत देने वाले है, लेकिन इस योजना से जनता आहत हुई है।
यह भी पढ़ें:-Rajasthan Election 2023 : राजस्थान चुनाव को लेकर दिल्ली में हुआ बड़ा एलान, किसको मिलेगा टिकट, हुआ ये फैसला
जनता छल में नहीं आने वाली
उन्होंने कहा कि प्रदेश के करोड़ों लोगों में से 3090 लोगों को इनाम बांटने की बात सीएम कर रहे हैं, लेकिन जनता समझदार है। वह इस छल को समझ चुकी है। जनता को पता है कि आप अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह के काम कर रहें हैं।
Published on:
06 Jul 2023 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
