1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री के दौरे के चलते निकाय कर्मचारियों को नहीं मिलेगा अवकाश

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिसंबर में जयपुर संभाग के दौसा और अलवर में दौरे प्रस्तावित हैं। इन प्रस्तावित दौरे के चलते इस क्षेत्र में आने वाले सभी निकाय कर्मचारियों व अधिकारियों को अवकाश नहीं मिलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Dec 10, 2022

मुख्यमंत्री के दौरे के चलते निकाय कर्मचारियों को नहीं मिलेगा अवकाश

मुख्यमंत्री के दौरे के चलते निकाय कर्मचारियों को नहीं मिलेगा अवकाश

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिसंबर में जयपुर संभाग के दौसा और अलवर में दौरे प्रस्तावित हैं। इन प्रस्तावित दौरे के चलते इस क्षेत्र में आने वाले सभी निकाय कर्मचारियों व अधिकारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। स्थानीय निकाय विभाग की ओर से जारी आदेशों में आयुक्त व अधिशाषी अधिकारियोंको साफ किया गया है कि जब तक सीएम का दौरा रहेगा तब तक जयपुर संभाग के निकायों के किसी कर्मचारी या अधिकारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाए। ना ही कोई कर्मचारी या अधिकारी मुख्यालय छोड़कर जाएगा। अगर कोई इन आदेशों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें: अब हर साल आएगा कृषि के लिए अलग बजट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी घोषणा



गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में चल रही है। यह यात्रा दौसा और अलवर से होकर गुजरेगी। ऐसे में सीएम सहित कई नेता लगातार उनके साथ ना केवल पैदल चल रहे हैं बल्कि जहां—जहां यात्रा निकलनी है,उन क्षेत्रों का भी जायजा ले रहे हैं। इस वजह से विभाग के क्षेत्रीय निदेशक ने अवकाश स्वीकृत नहीं करने के आदेश दिए हैं।