जयपुर

अपराधियों को सीएम अशोक गहलोत की चेतावनी, बोले – अपराध छोड़ें या फिर राजस्थान

CM Gehlot's Warning to Criminals : पुलिस मुख्यालय में प्रदेश के अपराध और कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने अपराधियों को चेताते हुए कहा, अपराधी या तो अपराध छोड़े या फिर राजस्थान छोड़ें।

2 min read
CM Ashok Gehlot

पुलिस मुख्यालय में प्रदेश के अपराध और कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने अपराधियों को चेताते हुए कहा, अपराधी या तो अपराध छोड़े या फिर राजस्थान छोड़ें। कानून व्यवस्था और क्राइम पर सीएम गहलोत ने सख्ती दिखाते हुए यह घोषणा कि अपराध व अपराधियों पर काबू पाने के लिए जयपुर में 3000 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही यह भी घोषणा की कि, जयपुर कमिश्नरेट में एक नया साइबर थाना खोला जाएगा। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने पुलिस मुख्यालय में प्रदेश के अपराध और कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की।

रेप आरोपी कम से कम समय में होंगे गिरफ्तार

बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेस में सीएम गहलोत ने कहा परिवादियों को न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इनामी अपराधी गिरफ्तार किए जाएंगे। उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। रेप के आरोपियों को कम से कम समय में गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में टूटेगी पुरानी परम्परा सचिन पायलट बोले - कांग्रेस रचेगी इतिहास

राजस्थान पुलिस का घटेगा रिस्पांस टाइम


सीएम गहलोत ने कहा, राजस्थान पुलिस का रिस्पांस टाइम घटेगा। पुलिस वारदात स्थल पर तुरंत पहुंचेगी। पुलिस को 100 डायल 112 आधुनिक वाहन मिले। गाड़ियों में मेडिकल सुविधा, चार साइड कैमरे लगे होंगे। पुलिस को संवाद के लिए वायरलेस, हथियार, हेलमेट भी दिए जाएंगे। साथ ही कमिश्नरेट को करीब 48 गाड़ियां भी मिलेंगी।

कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की मृत्यु सीएम गहलोत दुखी

कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की मृत्यु पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कांस्टेबल प्रहलाद सिंह ने बहादुरी दिखाई। साथ ही ऐलान किया कि, प्रहलाद सिंह तंवर के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलेगा। पत्नी को कृषि कार्य के लिए बिजली कनेक्शन मिलेगा।

यह भी पढ़ें - सीएम गहलोत का ऐलान, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह तंवर के परिजनों को राजस्थान सरकार देगी एक करोड़ रुपए

Updated on:
25 Aug 2023 04:38 pm
Published on:
25 Aug 2023 04:32 pm
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर